Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

धामी सरकार की “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” पहल ने जनसेवा के क्षेत्र में किया नया कीर्तिमान स्थापित

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में  मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोगों को कांग्रेस के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की याद दिलाई तो वहीं कांग्रेस ने कहा कि 9 साल बाद भी बीजेपी सरकार के पास अपना कुछ बताने के लिए उपलब्धि नहीं है. इसलिए कांग्रेस को कोस रही है.  बता दें कि देहरादून में धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भ्रष्टाचार अपने चरम पर था और उस दौर में सरकार कार्रवाई करने से डरती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की इच्छाशक्ति का अभाव था, जिसके चलते राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हुई. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नुकसान पहुंचाने का काम किया था. बीजेपी सरकार का संकल्प राज्य के ‘देवत्व’ और मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए विकास करना है. वर्तमान सरकार राज्य के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है.