Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

सीएम धामी पहुंचे भराड़ीसैण, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने के लिए गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचे। लीपैड पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गैरसैंण में विधानसभा सत्र 22 अगस्त तक होना है।  विधानसभा सचिवालय के स्तर पर ग्रीष्मकालीन राजधानी में सत्र करने की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्य सचिवालय से अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम रविवार और सोमवार से कूच करना शुरू कर देगी। विस सचिवालय के अधिकारियों की एक टीम पहले ही रवाना हो चुकी है और दूसरी टीम रविवार को रवाना होगी।