Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन का फायदा आईसीसी द्वारा जारी की गई टेस्ट रैंकिंग में मिला है. चौथे टेस्ट मैच में शतक जमाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बुधवार को जारी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में अपने करियर के बेस्ट- सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं.
भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले वाशिंगटन सुंदर ने 39 स्थान की लंबी छलांग लगाई है और वह 62वें स्थान पर पहुंच गये हैं.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने गेंदबाजों की रैंकिंग में अच्छा सुधार किया है. इंग्लैंड के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज चुने गए अश्विन अब न्यूजीलैंड के नील वैगनर को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वह अगस्त 2017 के बाद पहली बार इस स्थान पर पहुंचे हैं. जबकि ऑलराउंडरों की सूची में शाकिब अल हसन (से ऊपर चौथे स्थान पर हैं.