Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार

पुणे। बुधवार को आईपीएल 2022 में लगातार पांचवीं हार का सामना करने के बाद, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम ने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला, इसलिए उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पंजाब किंग्स ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। यह लीग में मुंबई की लगातार पांचवीं हार थी। रोहित ने मैच के बाद कहा, मुझे लगा कि हमने मैच में अच्छा खेला, हमारे बल्लेबाज लक्ष्य के काफी करीब आ गए थे, लेकिन कुछ रन आउट हमारे लिए घातक साबित हुए, लेकिन ऐसा होता है। पर एक चरण में हम आसानी से मैच जीतने की ओर बढ़ रहे थे और रन रेट भी हमारा अच्छा था, लेकिन अंत में हमने लय खो दिया। पंजाब ने जिस तरह से गेंदबाजी की उसका श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, यदि आप मैच नहीं जीत रहे हैं, तो आपको एक टीम के रूप में एक बल्लेबाजी समूह के रूप में सफल होने का एक तरीका खोजने का प्रयास करना होगा। हमने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी। हमने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अंत में पंजाब ने धैर्य बनाए रखा और मैच जीता। पं