Breaking News
  • सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश को आपदा प्रबंधन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिताजी बलवंत फर्स्वाण के निधन पर दुःख व्यक्त किया
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की। मु
  • एचआरडीए द्वारा नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लोकार्पण
  • सीएम धामी ने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान

राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, राज्य सरकार का मकसद सिर्फ आपदा के बाद राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि आपदा जोखिम को न्यूनतम करना, जन-धन की सुरक्षा करने के साथ उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में देश श्रेष्ठ राज्य बनाना है। इसके लिए आपदा पूर्व तैयारी, आधुनिक तकनीक, प्रभावी समन्वय व जनभागीदारी के साथ काम करना है। बृहस्पतिवार को आईटी पार्क में राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, त्वरित निर्णय, बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीकों का उपयोग आवश्यक है। राज्य में एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, डिजिटल निगरानी प्रणाली, ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग, सैटेलाइट मॉनिटरिंग व डाटा आधारित जोखिम आकलन जैसी आधुनिक तकनीकों को आपदा प्रबंधन से जोड़ा जा रहा है, जिससे संभावित खतरों का समय रहते सटीक आकलन कर जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके। आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत व बचाव सुनिश्चित करने के लिए रैपिड रिस्पांस टीमों को सशक्त बनाया गया है।

Leave a Reply