Breaking News
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल
  • त्योहारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील
  • हारी सीजन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, लक्सर में नकली पनीर फैक्टरी सील

पीएम मोदी ने कहा कि टीकाकरण के मामले में हर दिन भारत बना रहा नए रिकॉर्ड

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों और कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के लाभार्थियों से संवाद किया. कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम की सफलता पर पीएम मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने कहा, ‘पूरी टीम ने बहुत काम किया है. बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सौ वर्ष की सबसे बड़ी महामारी में हिमाचल चैंपियन बनकर सामने आया है. पूरी एलिजिबल आबादी को पहली डोज लगा दी है और दूसरी डोज भी एक तिहाई आबादी को लग गई है. भारत आज एक दिन में सवा करोड़ टीके लगाकर रिकॉर्ड बना रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि जितने टीके भारत आज एक दिन में लगा रहा है, वो कई देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है. भारत के टीकाकरण अभियान की सफलता, प्रत्येक भारतवासी के परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा का परिणाम है. मुझे खुशी है कि लाहौल स्पीति जैसे दुर्गम जिले में भी हिमाचल प्रदेश शत प्रतिशत पहली डोज देने में अग्रणी रहा है. ये वो क्षेत्र है जो अटल टनल बनने से पहले, महीनों-महीनों तक देश के बाकी हिस्से से कटा रहता था.