Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

26 जनवरी को निकलेगी ट्रैक्टर परेड: राकेश टिकैत

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है, लेकिन अब भी किसानों का प्रदर्शन जारी है और किसान लगातार कानूनों को वापस करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच किसान संगठनों और सरकार के बीच शुक्रवार को 9वें दौर की बातचीत होनी है.
भारतीय किसान यूनियन के महासचिव राकेश टिकैत ने कहा, ‘सरकार से कल वार्ता के लिए जाएंगे. इसके साथ ही 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड निकालेंगे और हमें जितना आतंकवादी कहेंगे, उतनी तगड़ी परेड निकलेगी.’ उन्होंने कहा, ‘ट्रैक्टर रैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है. इसके बाद सोमवार को बात करेंगे. इसके बाद 23 जनवरी को देश के अलग-अलग राज्यों के गवर्नर का घेराव करेंगे.
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि कोर्ट किसान संगठनों की गणतंत्र दिवस को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर रोक लगाए, क्योंकि ऐसी रैली से विश्व में देश के सम्मान को ठेस पहुंचेगी. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और सोमवार को इस मामले की सुनवाई होगी. बता दें कि किसानों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में टैक्टर परेड निकालने की चेतावनी दी है. इससे पहले किसानों ने 7 जनवरी को दिल्ली के चारों तरफ ट्रैक्टर रैली निकाली थी.