Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

उत्तर प्रदेश : नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू

नोएडा: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 17 अप्रैल तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रात 10 से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा. जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने गुरुवार को स्वास्थ्य और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर फैसला किया.
नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं और चिकित्सा सेवाओं के सभी मूवमेंट को छूट दी जाएगी. इसके साथ ही नोएडा प्रशासन मे 17 अप्रैल तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट को बंद करने का आदेश दिया है. हालांकि इस दौरान मेडिकल, पारा मेडेकल और नर्सिंग से जुड़े इंस्टीट्यूट खुले रहेंगे. नोएडा-ग्रेटर नोएडा से पहले गाजियाबाद प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था.