Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में हुए शामिल

देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधायक विनोद कंडारी के नैलचामी, टिहरी गढ़वाल स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी को श्रीमद्भागवत महापुराण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे स्थलों पर भगवान की आज्ञा से ही इंसान पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है, वहां देवताओं का वास होता है। तथा पुण्य आत्माओं की शान्ति के साथ ही कथा श्रवण करने वालों के विचारो में भी पवित्रता आती है।
इस अवसर पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, घनसाली शक्ति लाल शाह, जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौरभ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।