Breaking News
  • ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते-झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा
  • पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद उत्तराखंड बीजेपी में भी जश्न का माहौल
  • तीन राज्यों में भाजपा की जीत का उत्तराखंड में जश्न, भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम, खाई झालमुड़ी
  • नगर पंचायत केदारनाथ ने धाम को प्लास्टिक वेस्ट से मुक्त रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट

अंडर 19 विश्व कप: फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला शनिवार को इंग्लैंड से होगा

कूलिज।  भारत ने ऑस्ट्रेलिया को अंडर 19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को कप्तान यश धुल (110) के शानदार शतक और उनकी उपकप्तान शेख रशीद (94) के साथ तीसरे विकेट के लिए 204 रन की दोहरी शतकीय साझेदारी और गेंदबाजों के सधे हुए प्रदर्शन की बदौलत  96 रन से करारी शिकस्त देकर लगातार चौथी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका मुकाबला शनिवार को इंग्लैंड के साथ होगा ।
भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 290 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 41.5 ओवर में 194 रन पर निपटा दिया। यश धुल को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह इस टूर्नामेंट में भारत की लगातार पांचवीं जीत है और वह अजेय बना हुआ है। फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला शनिवार को इंग्लैंड से होगा।