Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

अहमदाबाद, 7 फ़रवरी। स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वारा चार विकेट लेने के बाद कप्तान रोहित शर्मा (60) के अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने रविवार को पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव (34) और दीपक हुड्डा (26) ने भी अच्छी पारियां खेलकर भारत को जीत तक पहुंचाया। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 43.5 ओवरों में 176 रनों पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की तरफ से जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। होल्डर के अलावा फैबियन एलन ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से युजवेन्द्र चहल ने 4, वॉशिंगटन सुंदर ने तीन, प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया। जवाब में भारतीय टीम ने 28 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर जीत हासिल की।