Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हरा कर अंडर-19 एशिया कप 2021 का खिताब जीता

दुबई। लेफ्ट आर्म स्पिनर विक्की ओस्तवाल (11 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी (56) के शानदार अर्धशतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां वर्षा बाधित फाइनल मुकाबले में पड़ोसी श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से हरा कर अंडर-19 एशिया कप 2021 का खिताब जीत लिया। भारत का यह आठवां खिताब है। श्रीलंकाई टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बारिश के बाद निर्धारित 38 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी। जवाब में भारत ने अंगक्रिश और शाइक राशिद के बीच 96 रनों की साझेदारी की बदौलत 21.3 ओवर में ही एक विकेट पर 104 रन बना कर मैच और खिताब जीत लिया। डीएलएस पद्धति के तहत लक्ष्य 102 रन कर दिया गया था।
भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में यह पांचवीं भिड़ंत थी। दोनों टीमें इससे पहले 1989, 2003, 2016 और 2018 के फाइनल में आपस में भिड़ीं थी और इन सभी मैचों में भारत ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया था