Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री

बतौर कप्तान कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे

मोटेरा में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने दूसरे दिन ही इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में भारत को 49 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंडिया ने सिर्फ 7.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों की इस सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. कोहली की कप्तानी में घर में खेलते हुए भारत की यह 22वीं जीत है.
इसके साथ ही कोहली ने भारत में बतौर कप्तान सर्वाधिक टेस्ट मैच जीतने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया. कोहली पूर्व कप्तान धोनी से कम मैचों में देश में कप्तानी करते हुए उनसे आगे निकल गए है. कोहली ने जहां देश में अब तक 29 मैचों में कप्तानी की है, वहीं धोनी 30 मैचों में कप्तान रहे थे. कोहली ने बतौर कप्तान अपने देश में अब 22 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि धोनी के नाम घर में 21 जीत हैं.