Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

भारत ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बनाई जगह

भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच में पारी और 25 रनों से हरा दिया है. इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 135 रन पर सिमट गई. उसने पहली पारी में 205 रन बनाए थे. वहीं, भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया और वर्ल्ड टेस्ट टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. इंग्लैंड को चार मैच की सीरीज में 3-1 से मात देते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को इस सीरीज को 4-0, 3-1 या 2-1 से जीतने की जरूरत थी. भारत अब जून में लॉर्ड्स के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना करेगा.