Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

वीरेंद्र सहवाग ने बनाये महज 35 गेंदों में 80* रन

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बंग्लादेश के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2021 का पहला मैच खेला गया. इंडिया लेजेंड्स सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए महज 35 गेंदों में 80* रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के एंटरटेनमेंट में कोई कमी नहीं आई और मेजबान टीम ने ये मैच 10 विकेट से जीत लिया.
मेहमान टीम ने 19.4 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. भारत की तरफ से प्रज्ञान ओझा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 12 रन देकर 2 विकेट लिए. युवराज सिंह और विनय कुमार ने भी 2-2 विकेट झटके. यूसुफ पठान और मनप्रीत गोनी को भी 1-1 कामयाबी मिली.