Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई प्रातः 5 बजे खुलेंगे

देहरादून/उखीमठ (रूद्रप्रयाग) न्यूज़ आई: इस यात्रा वर्ष श्री केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई सोमवार को प्रातः 5 बजे खुलेंगे। जबकि 14 मई को श्री केदार बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगी। शिवरात्रि के अवसर पर पंचांग गणना पश्चात विधि-विधान पूर्वक पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तय की गयी।