Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि, उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक चुनौतीपूर्ण
  • पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम का बड़ा ऐलान, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया, दून में बनेगा पुलिस ट्रांजिट हॉस्टल
  • पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर देहरादून स्थित पुलिस लाइन में किया गया कार्यक्रम का आयोजन
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी

IPL 2021: पहले मैच में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच होगा मुकाबला

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को शुरू होने में अब बस एक दिन का समय बाकि है. इस सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मुकाबला होना है. आईपीएल एक बार फिर से भारत में आयोजित हो रहा है. पिछले साल आईपीएल कोरोना वायरस के चलते यूएई में आयोजित किया गया था. कोरोना वायरस के चलते इस साल दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं है, ऐसे में आप घर पर बैठ कर भी मैच देख सकते हैं. इस खबर में हम आपको लाइव मैच देखने की पूरी डिटेल देने जा रहे हैं.
मुंबई इंडियंस और आरसीबी (MI vs RCB) के बीच आीपीएल का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 खेला जाएगा. टॉस शाम 7 बजे होगा.