Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी सीएम से मिले

देहरादून, न्यूज़ आई। बीजापुर सेफ हाउस में ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर एंड स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया कि इस कोविड काल में ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर एंड स्टाफ एसोसिएशन किसी भी प्रकार से किसी हड़ताल में शामिल नहीं है। एसोसिएशन के कर्मियों द्वारा द्वारा प्रदेश के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर इन स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव दीपक पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीआर पुरोहित समेत एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।