Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

PM मोदी ने मुफ्त वैक्सीन, नवंबर तक फ्री राशन का किया ऐलान

नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित किया. कोरोना काल में पीएम का राष्ट्र के नाम ये 8वां संदेश था. करीब 35 मिनट के इस भाषण में पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान किए. जिसमें सभी राज्यों को अब केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन का ऐलान भी हुआ. साथ ही पीएम ने ऐलान किया की देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को नवंबर यानी दिवाली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा.
पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि ये फैसला लिया गया है कि राज्यों के पास वैक्सीनेशन से जुड़ा जो 25% काम था, उसकी जिम्मेदारी भारत सरकार उठाएगी. ये व्यवस्था दो हफ्ते में लागू की जाएगी. केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नई गाइडलाइन के अनुसार जरूरी तैयारी कर लेगी. संयोग है कि 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी है. 21 जून सोमवार से देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए भारत सरकार राज्यों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी. वैक्सीन निर्माताओं से कुल उत्पादन का 75% हिस्सा खुद खरीदकर राज्य सरकार को मुफ्त देगी. किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन को कुछ भी खर्च नहीं करना होगा.
पीएम ने कहा कि पिछले साल जब लॉकडाउन लगाना पड़ा तो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को 8 महीने तक मुफ्त राशन दिया गया. दूसरी लहर के कारण मई और जून के लिए भी ये योजना बढ़ाई गई. आज सरकार ने फैसला लिया है कि इस योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा. सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ उसका साथी बनी है. नवंबर तक 80 करोड़ गरीबों को तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा. मेरे किसी भी गरीब भाई-बहन को, उसके परिवार को भूखा नहीं सोना पड़ेगा.