Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग की पूरी

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। संजय लीला भंसाली ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। फिल्म का एक सॉन्ग और छोटा सा पार्ट रह गया था लेकिन आखिरकार भंसाली और आलिया ने इसे पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुंबई की फिल्म सिटी (गोरेगांव) में बची हुई शूटिंग पूरी हो गई है।
संजय लीला भंसाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को पूरा करने के बाद आराम करने के मूड में नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की शूटिंग उसी फ्लोर पर शुरू करेंगे, जहां फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सेट लगा था। वेब सीरीज को संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस और विभु पुरी डायरेक्ट कर रहे हैं।