Breaking News
  • दिल्ली मार्ग पर जल्द उतरेंगी 200 नई बीएस-6 बसें, ई-टिकटिंग व्यवस्था भी होगी हाईटेक
  • देहरादून में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सीएम आवास किया कूच, मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगें रखी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का किया जाएगा गठन
  • सालों बाद अपने शिक्षकों को मंच पर देख भावुक हुए सीएम धामी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

टीम इंडिया आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार

श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली वन-डे सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी नेटस पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का वीडियो जारी किया है.
अभ्यास के दौरान टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी बल्लेबाजी की तकनीक के बारे में समझाते नजर आए. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को कैचिंग प्रैक्टिस भी करवाई. बीसीसीआई ने इस वीडियो के साथ अपने कैप्शन में लिखा, “बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फ़ील्डिंग तैयारी और ज्यादा तैयारी हो रही है. टीम इंडिया आगामी श्रीलंका सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है.”