Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

संसद के मानसून सत्र की हंगामे के साथ हुई शुरुवात

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सांसदों ने कृषि कानूनों, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर सदन में नारेबाजी की। इस हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए मंत्रियों का परिचय नहीं करा सके और लोकसभा स्पीकर ने 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दिया। संसद में कांग्रेस, अकाली दल सहित सभी विपक्षी दलों के सांसदों की ओर से नारेबाजी और हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन में कहा, 24 वर्षों के संसदीय जीवन में पहली बार देख रहा हूं कि पीएम के नए मंत्रियों का सदन से परिचय कराने की स्वस्थ परंपरा को तोड़ा गया है।
इसके पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के हंगामे के बीच बोलते हुए कहा कि पहली बार अधिक संख्या में महिला, दलित और आदिवासी मंत्री बने हैं। कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है, इसलिए सदन में हंगामा कर रहे।