Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने की बड़ी योजना तैयार

यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ी योजना तैयार की है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी अपने सभी दिग्गजों को मैदान में उतारेगी. सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा समेत कई बड़े नेता विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. सीएम योगी का गोरखपुर की किसी सीट से चुनाव लड़ना संभव है. केशव प्रसाद कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. दिनेश शर्मा लखनऊ से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. वहीं डॉ महेंद्र कुंडा सीट चुनाव लड़ सकते हैं.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी विधान परिषद के सदस्य हैं. वहीं, प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महेंद्र सिंह जैसे बड़े नेता भी चुनावी मैदान में उतरेंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी आलाकमान ने ये निर्देश दिए हैं.
2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की योजना सभी दिग्गजों को चुनावी मैदान पर उतारने की है. माना जा रहा है इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ेगा. साथ ही उनके विधानसभा में चुनकर आने से एमएलसी की सीटें खाली होंगी, इसका फायदा उन कार्यकर्ताओं को होगा जिनका फायदा पार्टी संगठन के कामों में लेती है. उन कार्यकर्ताओं को एमएलसी बनाकर भेजा जा सकता है.