Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

पीएम मोदी ने देश में कोरोना रोधी टीकाकरण का एक वर्ष पूरा होने पर अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को किया सलाम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश में कोरोना रोधी टीकाकरण का एक वर्ष पूरा होने पर अभियान से जुड़े डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुये कहा कि हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में काफी ताकत दी है। उन्होंने कहा कि महामारी से लड़ने के लिए भारत का दृष्टिकोण हमेशा विज्ञान आधारित रहेगा। आइए हम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें और महामारी से उबरें। प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “मैं टीकाकरण अभियान से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सलाम करता हूं। हमारे टीकाकरण कार्यक्रम ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में काफी ताकत जोड़ दी है। इसने जीवन को बचाने और इस प्रकार आजीविका की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, “साथ ही, हमारे डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका असाधारण है। जब हम दूर-दराज के इलाकों में लोगों का टीकाकरण करते हुए या हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को वहां टीके ले जाते हुए देखते हैं, तो हमारा दिल और दिमाग गर्व से भर जाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा, महामारी से लड़ने के लिए भारत का दृष्टिकोण हमेशा विज्ञान आधारित रहेगा। हम अपने साथी नागरिकों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को भी बढ़ा रहे हैं। आइए हम सभी कोविड-19 संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते रहें और महामारी पर विजय प्राप्त करें।