Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग

जो रूट का धमाकेदार फॉर्म जारी, पहली पारी में 345 रन की बढ़त

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम का पलड़ा बेहद मजबूत हो गया है. इंग्लैंड पहली पारी में 345 रन की बढ़त हासिल कर चुका है. अब टीम इंडिया के लिए मैच में वापसी करना लगभग नामुमकिन नज़र आ रहा है. इससे पहले इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी को सिर्फ 78 रन पर ही ढेर कर दिया था. मैच का दूसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम रहा. उसने स्टंप्स तक 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बनाए. जो रूट का धमाकेदार फॉर्म जारी है. उन्होंने एक बार फिर कमाल की पारी खेली है. इंग्लैंड के इस कप्तान ने शतक जड़ा है. उनके करियर का ये 23वां शतक है.