Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया
  • धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला
  • मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा शिविर का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को अपने हाथों से परोसा भोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीआरएफ बटालियन गदरपुर का किया भ्रमण, जवानों से संवाद कर आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री

19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’

देहरादून, न्यूज़ आई: सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी की आगामी फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ काफी समय से चर्चा में है। लम्बे इंतजार के बाद फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म इसी साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ।
फिल्म में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान सीनियर ठग की भूमिका में होंगे।वहीं फिल्म ‘गली बॉय’ में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी इस फिल्म में बंटी का किरदार निभाएंगे, जबकि फिल्म में शरवरी बबली की भूमिका में नजर आयेंगी। यह फिल्म साल 2005 में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ अभिषेक बच्चन नजर आये थे, वहींं इसके सीक्वल में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की जोड़ी लगभग 11 साल बाद इस फिल्म में नजर आएगी। फिल्म में दोनों सीनियर बंटी और बबली बनेंगे। दोनों इससे पहले फिल्म ‘हम तुम’, ‘ता रा रम पम’ और ‘थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में नजर आ चुके हैं।