Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने दी करारी शिकस्त

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक तथा विधानसभा की तीन सीटों के उपचुनावों में कांग्रेस ने 4-0 से क्लीन स्वीप करते हुये राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त दी है।
कांग्रेस प्रत्याशी मंडी लोकसभा के अलावा कांगड़ा जिले की फतेहपुर, सोलन जिले की अर्की तथा शिमला जिले की जुब्बल कोटखाई सीटों पर विजयी रहे हैं। कांग्रेस ने जहां मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल कोटखाई सीट भाजपा से छीन ली हैं वहीं दो अन्य सीटें बरकरार रखी हैं।
उपचुनाव के को राज्‍य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है.