Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ जल्द ही होगी दर्शकों के सामने

तापसी पन्नू की आगामी फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ काफी समय से चर्चा में है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक है। स्पोर्ट्स पर आधारित इस फिल्म में तापसी मिताली की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही यह फिल्म थियेटर्स में दर्शकों के सामने होगी। इसकी जानकारी तापसी पन्नू ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।
तापसी ने लिखा-‘ 8 की थी जब किसी ने एक सपना दिखाया था, कि एक दिन आएगा जब क्रिकेट सिर्फ जेंटलमैन का गेम नहीं होगा। हमारी भी एक टीम होगी, एक पहचान होगी ‘वीमेन इन ब्लू’ आ रहे है हम, जल्द ही #शाबाश मिट्ठू शूटिंग पूरी हुई! तैयार हो जाइये 2022 का वर्ल्ड कप चीयर करने के लिए !’
फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ की घोषणा साल 2019 में ही हुई थी। इस फिल्म में मिताली के जीवन और उनकी उपलब्धियों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। तापसी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। यह पहला मौका है जब तापसी किसी फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है।