Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित
  • स्वास्थ्य जांच में बीमारी सामने आने वाले श्रमिकों के उपचार की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री
  • त्योहारी सीजन में विभागीय योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक जनसुविधा और जनसेवा के कार्य किए जाएं- मुख्यमंत्री
  • युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय
  • दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना के तहत 537 लाभार्थियों को 79.28 करोड़ की सब्सिडी

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दिए जाने की संभावना

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मंजूरी दी जा सकती है। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद आगामी संसद सत्र में कानूनों को वापस लेने संबंधी विधेयकों को पेश किया जायेगा।
सरकारी सूत्रों के अनुसार तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर बुधवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दिए जाने की संभावना है और फिर इसे आगे की प्रक्रिया के लिये संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पर्व के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रहित में कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि संसद के आगामी सत्र शुरू होते ही कानून वापस ले लिये जायेंगे। मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों से आंदोलन खत्म कर घर जाने का आह्वन किया था।