Breaking News
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई
  • पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों के साथ केक काटा और उनके बीच रहकर जन्म दिवस की खुशियां साझा कीं
  • मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करें

बड़ी खबर : भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल

दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई । भाजपा से बर्खास्त हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल हो गए है। हरक ने बहू अनुकृति के साथ प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उनको विधिवत तरीके से कांग्रेस में सदस्यता दिलाई गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बहू या हरक में से कौन चुनाव लड़ेगा। तमाम उठापटक के बाद आखिरकार कांग्रेस के दरवाजे हरक सिंह रावत के लिए खुल ही गए।

हरक सिंह रावत ने कोंग्रेस जॉइन कर ली है। साथ ही उनकी पुत्रवधु और प्रसिद्ध मॉडल अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है। दिल्ली में पूर्व सीएम और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। वर्ष 2016 में तत्कालीन हरीश रावत सरकार से बगावत करने वाले हरक सिंह रावत कई बार सार्वजनिक मंचों से माफी मांग चुके हैं।