Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ी

न्यूज़ आई : स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है और उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने कोरोना को मात दे दी थी और उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था। लेकिन अचानक से उनकी तबीयत एक बार फिर से काफी बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एक बार फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। 92 वर्षीय लता मंगेशकर निमोनिया के साथ -साथ उम्र से संबंधित कुछ परेशानियों से भी जूझ रही हैं। जैसे ही लता मंगेशकर की तबीयत फिर से बिगड़ने की खबर सामने आई, वैसे ही देश -विदेश में उनके लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। लता मंगेशकर के तमाम चाहने वाले उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं।