Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

मंत्री प्रसाद नैथानी ने कांग्रेस पक्ष में हुए मतदान का फीडबैक लिया

देवप्रयाग/देहरादून, न्यूज़ आई । चुनाव संपन्न होने के बाद देवप्रयाग से कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी ने विस के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक लेते हुए कांग्रेस पक्ष में हुए मतदान का फीडबैक लिया। उन्होंने हर कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की चुनाव में बेहतर मेहनत रही है। जिसका 10 मार्च को कांग्रेस के पक्ष में सुखद परिणाम देखने को मिलेगा। नैथानी ने कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस को अच्छा समर्थन मिला है। लोगों ने महंगाई और बेरोजगारों के मुद्दे पर विपक्षी पार्टी को नकारा है। कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनते ही तीन माह के भीतर जन समस्याओं का निराकरण में गति मिलेगी। कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने चुनाव के दौरान विस के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। साथ ही जनता द्वारा दिये गये समर्थन पर जनता का आभार भी प्रकट किया। उन्होंने देवप्रयाग, लक्षमोली, मलेथा, कीर्तिनगर, चौरास पहुंचकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया। जिसके बाद नैथाणा स्थित कार्यालय में आराम फराया।