Breaking News
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की वार्ता, समाधान की दिशा में पहल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए राज्य में इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत की
  • डिजिटल जनगणना में उत्तराखंड ने बढ़ाया कदम, मुख्यमंत्री ने की सक्रिय भागीदारी
  • मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारी विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद की विभिन्न विधानसभाओं से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की।

दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी कर ली है। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की हैं। स्टोरी में दिशा ने ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के शूटिंग सेट से अपनी टीम के साथ दो ग्रुप फोटो साझा की। फोटो को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, “इट्स ए रैप हैशटैग एक विलेन रिटर्न्स।” गौरतलब है कि फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में दिशा पाटनी के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आयेंगी।