Breaking News
  • BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड प्रवास: आज टपकेश्वर मंदिर में किए दर्शन, बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे
  • खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
  • चारधाम दर्शन को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। चारों धामों में दर्शन को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने जीता श्रद्धालुओं का विश्वास
  • केदारनाथ में पहुंच चुके हैं 08 लाख 11 हजार से अधिक श्रद्धालु

विधानसभा अध्यक्ष ने ” महाभारत” पुस्तक का विमोचन किया

देहरादून, न्यूज़ आई | उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज तपोवन स्थित डिवाइन रिजॉर्ट आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रशांत अद्वैत संस्था के संस्थापक आचार्य प्रशांत द्वारा लिखित “महाभारत” पुस्तिका का विमोचन किया| पुस्तिका के विमोचन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो कुछ महाभारत में है, वही सर्वत्र है। मनुष्य के मन में ऐसा कुछ भी नहीं जो महाभारत में मौजूद न हो। श्री अग्रवाल ने विश्वास जताया कि यह पुस्तक आमजमानस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी साथ ही अपनी संस्कृति से जुड़ने के लिए आत्मसात करेगी
अवगत है कि आचार्य प्रशांत विगत 2006 से भारत के वैदिक ग्रन्थों का आम जनमानस को ज्ञान देने हेतु आध्यात्मिक मिशन में कार्यरत हैं। आचार्य प्रशांत जी वेदांत मर्मज्ञ एवं अध्यात्म संबंधी 70 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। हिंदू समाज को उनके ग्रन्थों का ज्ञान हो सके, इसके लिए “घर घर उपनिषद” नामक विशाल कार्यक्रम की शुरुआत की जा चुकी है। इस मुहिम के तहत 20 करोड़ घरों में वेदांत-उपनिषद की प्रति संस्था निशुल्क पहुंचाई जा रही है ।आचार्य प्रशान्त जी ने अज्ञानता, हीनभावना, आंतरिक गरीबी, उपभोक्तावाद, मनुष्यों की जानवरों के प्रति हिंसा,समेत तमाम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आचार्य जी द्वारा लिखित पुस्तक ” महाभारत” पुस्तक का आज विमोचन किया गया है उन्होंने कहा कि इस श्रेष्ठतम महाकाव्य को सही अर्थों में समझें, और इसके प्रचलित कथानकों के पीछे छिपे रहस्य और सीख से परिचित होने का प्रयास करें।