Breaking News
  • डबल इंजन की सरकार में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है: मुख्यमंत्री
  • राज्यपाल ने किया ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और AI न्यूज़लेटर का उद्घाटन, कहा-यह एक बदलाव लाने वाला प्रोग्राम
  • 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर उत्तराखंड में घमासान, आरोप- प्रत्यारोप का दौर शुरू
  • रुद्रप्रयाग के 1000 पुस्तक दान अभियान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सहयोग
  • उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा

IPL 2022 में सीएसके टीम की बहुत ही खराब शुरुआत

नई दिल्ली: IPL 2022 में सीएसके टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही है. सीएसके को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. सीएसके का कोई भी बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार खेल नहीं दिखा पाया. IPL 2022 की शुरुआत से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी. उनके बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था. जडेजा के पास इससे पहले कप्तानी का कोई भी अनुभव नहीं था. जडेजा के ऊपर कप्तानी का दबाव बहुत ही ज्यादा है, जिसकी वजह से वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. जडेजा टीम के लिए उपयोगी रन नहीं बना पा रहे हैं और वह गेंद से भी कमाल दिखाने में विफल रहे हैं.  महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके टीम ने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है, लेकिन आईपीएल 2022 में टीम अपनी लय में नजर नहीं आ रही है. आईपीएल 2022 में सीएसके को केकेआर के खिलाफ 6 विकेट से करारी हार मिली थी. लखनऊ के खिलाफ भी सीएसके को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स ने रवींद्र जडेजा की टीम को 54 रनों से शिकस्त दी.