Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

प्रियंका चोपड़ा की बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बचपन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी नानी, मां मधु चोपड़ा और दोस्त प्रियम माथुर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को खुद प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है और अपने बचपन की यादों को ताजा करने के साथ ही अपनी ग्रैंडमदर को भी याद किया है। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘ सभी 6, मेरी नानी का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने मेरी परवरिश में मदद की, जब मेरे मां और पिता पढ़ाई और एक मेडिकल करियर को संतुलित करने की कोशिश कर रहे थे। वह मेरी परवरिश का बेहद अहम हिस्सा थीं। मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मेरे जीवन में इतने मजबूत मैटेरनल फिगर्स थे। मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं। आप हमेशा याद आती हैं नानी। साथ ही प्रियम माथुर हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही है! वैसे पहली तस्वीर में मैं इतना शैतानी क्यों लग रही हूं? आप क्या सोचते हैं ?