Breaking News
  • खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा- विनय शंकर पांडेय
  • नकली पनीर और गैर-दुग्ध उत्पादों पर धामी सरकार का शिकंजा, ऋषिकेश से टिहरी तक होटलों में छापेमारी
  • योजनाओं के नियमित मूल्यांकन और लक्ष्यों की वार्षिक मॉनिटरिंग पर दिया जाए विशेष ध्यान
  • राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शोध के निष्कर्षों का नीतियों एवं योजनाओं में हो प्रभावी उपयोग
  • चम्पावत जनपद में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने भाजपा महामंत्री संगठन से की भेंट

देहरादून, न्यूज़ आई। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री ने ऋतु खंडूडी को उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को पौधा भेंट किया। इस अवसर पर दोनों के बीच उत्तराखंड राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई।