Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

एशिया कप 2023 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल

ई दिल्ली।  एशिया कप 2023 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष (एसीसी) जय शाह ने की। टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान के साथ शामिल होने वाले बांग्लादेश, मौजूदा चैंपियन श्रीलंका, अफगानिस्तान और क्वालीफायर से एक टीम होगी। लेकिन कैलेंडर में एशिया कप 2023 के लिए मेजबान स्थल का कोई जिक्र नहीं है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मानद सचिव शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एशिया में क्रिकेट के लिए क्रिकेट कैलेंडर की घोषणा की। कैलेंडर के अनुसार, एसीसी अपने दो साल के चक्र के दौरान वनडे और टी20 दोनों में 145 मैचों का आयोजन करेगा। चक्र के आगे 2023 में 75 मैच खेले जाएंगे जबकि 2024 में 70 मैच होने हैं। पुरुषों का (अंडर-23) एशिया कप भी फिर से वापस आ गया है।