Breaking News
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के लिए महान विभूतियों एवं शहीदों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा प्रवास के दौरान भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का रखा लक्ष्य: सीएम धामी

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम धामी लंदन जाएंगे। लंदन में 25 से 28 सितंबर तक पहला रोड शो होगा। सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, डीजी इंडस्ट्री रोहित मीणा डीजी सूचना बंशीधर तिवारी भी सीएम धामी के साथ लंदन जाएंगे। जानकारी के अनुसार, 16 से 20 अक्तूबर तक दुबई और आबूधाबी में भी रोड शो होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए प्रदेश सरकार ने 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए समिट से पहले लगभग 25 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार के साधन बढ़ने से पलायन भी रुकेगा।