Breaking News
  • मातृशक्ति की गरिमा और सुविधा के अनुरूप प्रदेश में बनेंगे हाईटेक टॉयलेट
  • मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रदेश के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनेंगे आधुनिक हाईटेक टॉयलेट
  • महिला स्वरोजगार योजना में रियायती बैंक ऋण की सीमा ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹2.50 लाख करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
  • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत देहरादून में 10 पिंक ई-बसें महिलाओं को समर्पित होंगी, चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में मिलेगी सुविधा
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल: सीएम धामी

उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान कल, EVM में बंंद होगा 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

देहरादून, न्यूज़ आई: राज्य में लोकसभा की पांच सीटों के लिए पिछले लगभग एक महीने से चला आ रहा चुनाव प्रचार थम गया है। सभी पांचों सीटों गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा व नैनीताल-ऊधम सिंह नगर पर शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य के मतदाता इन पांच सीटों पर 55 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक लाख से अधिक कार्मिक, पुलिस व सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
राज्य की पांच सीटों पर पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान को सकुशल व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए 55 हजार सरकारी कर्मचारी और 40 हजार पुलिस कर्मी, होमगार्ड, पीआरडी व वन कर्मियों के अलावा 65 कंपनी केंद्रीय बल तैनात किया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि राज्य को कुल 274 जोन व 1499 सेक्टर में बांटा गया है। 5892 केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। राज्य में 809 बूथ अति संवेदनशील और 1365 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन पर विशेष नजर रखी जा रही है।