Breaking News
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रोपवे परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का काम तेज कर दिया गया
  • बदरीनाथ धाम कथा महोत्सव में 150 से अधिक संत-साध्वी एवं 1200 से अधिक हरिभक्त हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

भू कानून को लेकर भराड़ीसैंण में होगी अहम बैठक

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने के संबंध में एक अहम बैठक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 13 नवंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव राधा रतूड़ी करेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एलान कर चुके हैं कि आगामी बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी। इसी उद्देश्य से सरकार ने भू कानून के संबंध में पूर्व नौकरशाहों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है। भराड़ीसैंण में होने वाली बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अलावा पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय, सुभाष कुमार, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी व पूर्व सचिव एसएस रावत भी शामिल होंगे।