Breaking News
  • विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव
  • उत्तराखण्ड की विकास यांत्रा में प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों की है महत्वपूर्ण भागीदारी- मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य के विजन पर रखे विचार
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न
  • भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न

‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज

देहरादून, न्यूज़ आई : फिल्म ‘ठग लाइफ’ के जरिए पहली बार मणिरत्नम, कमल हासन और एआर रहमान साथ आए हैं। इस फिल्म में वे साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म का पहला सिंगल भी रिलीज होगा। फिल्ममेकर्स ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कमल हासन, मणिरत्नम और ए.आर. रहमान को ए.आर. रहमान स्टूडियो में मुलाकात करते हुए देखा जा रहा है। जो वीडियो ‘ठग लाइफ’ के मेकर्स ने साझा किया है, उसके साथ कुछ हैशटैग भी लिखे गए हैं, जैसे ‘ठगस्टर्सफर्स्टसिंगल’, ‘ठगलाइफ’। जल्द रिलीज होने वाला पहला सिंगल, फिल्म ‘ठग लाइफ’ के लिए दर्शकों के बीच माहौल तैयार कर सकता है। मणिरत्नम इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। एआर रहमान ने फिल्म में बेहतरीन संगीत दिया है। कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली ‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।