Breaking News
  • भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
  • बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार, हरिद्वार से वेरावल और ओखा के लिए नई एसी एक्सप्रेस
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के बनबसा में क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणा की।
  • जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
  • पिथौरागढ़ क्षेत्र में एकलव्य आवासीय विद्यालय स्थापित करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से किया अनुरोध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात

नई दिल्ली/देहरादून, न्यूज़ आई : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की. इस दौरान राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल संपर्क के विस्तार और राज्य की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को लागू किये जाने संबंधित तमाम विषयों पर चर्चा की. सीएम ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के साथ ही जनहित की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखे. बैठक के दौरान सीएम ने कहा उत्तराखण्ड धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से देश के प्रमुख राज्यों में से एक है. चारधाम यात्रा, हरिद्वार एवं ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों, योग एवं आध्यात्मिक पर्यटन और आगामी कुम्भ-2027 के आयोजन के चलते हर साल देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक राज्य में पहुंचते हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ती यात्री संख्या एवं पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए राज्य में आधुनिक, सुदृढ़ एवं सुविधाजनक रेल नेटवर्क का विस्तार समय की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री को बताया कि महाराष्ट्र, विशेषकर मुम्बई में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के नागरिक निवास करते हैं, जिनका अपने गृह राज्य से लगातार आवागमन बना रहता है. इसके साथ ही चारधाम, बाबा नीम करौली धाम (श्री कैंची धाम), जागेश्वर धाम सहित राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों में साल भर देश के तमाम हिस्सों से श्रद्धालुओं का आवागमन होता है. वर्तमान में मुम्बई से हरिद्वार एवं रामनगर के लिए संचालित रेल सेवाओं की संख्या एवं आवृत्ति यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप नहीं है. जिससे यात्रा सीजन, चारधाम यात्रा, अवकाश एवं त्योहारों के दौरान यात्रियों को आरक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.