Breaking News
  • खेल प्रतिभाओं को हरसंभव प्रोत्साहन और विश्वस्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
  • राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव: मुख्यमंत्री
  • गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
  • खेल विजन, नई खेल नीति और लिगेसी प्लान के अनुरूप आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित करने के निर्देश
  • उत्तराखंड को खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही उत्तराखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी परियोजना

नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई; अधिकारियों को किया निलंबित

देहरादून, न्यूज़ आई : शासन ने देहरादून में नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षण में शिथिलिता बरतने के चलते प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 28 जुलाई को नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिससे लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। मामले में मुख्य अभियंता ने तीन अगस्त को जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। अब शासन ने मामले में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को निलंबित कर दिया है। तीनों अधिकारियों को दीर्घ शास्ति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है। लोनिवि सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय के जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबंधीय शर्ताें का अनुपालन और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया है।

Leave a Reply