Breaking News
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया
  • अमित शाह को मुख्यमंत्री धामी ने भेंट किया गंगाजल, 1475 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
  • देश की स्थानीय फिल्मों को उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति के माध्यम से मिल रही नई पहचान
  • उत्तराखंड को बनाएंगे देश की सांस्कृतिक राजधानी, शाह ने कहा-इस बार लक्ष्य 65 पार

नंदा की चौकी पुल की एप्राेच रोड धंसने के मामले में कार्रवाई; अधिकारियों को किया निलंबित

देहरादून, न्यूज़ आई : शासन ने देहरादून में नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही बरतने, पर्यवेक्षण में शिथिलिता बरतने के चलते प्रांतीय खंड देहरादून के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही लोनिवि विभागाध्यक्ष को डिजाइन कंसलटेंट के खिलाफ भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 28 जुलाई को नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी, जिससे लोनिवि की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठे थे। मामले में मुख्य अभियंता ने तीन अगस्त को जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। अब शासन ने मामले में अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सहायक अभियंता अमित त्यागी और कनिष्ठ अभियंता नवीन गैरोला को निलंबित कर दिया है। तीनों अधिकारियों को दीर्घ शास्ति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है। लोनिवि सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय के जारी आदेश में कहा गया है कि तीनों अधिकारियों ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अनुबंधीय शर्ताें का अनुपालन और दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया है।