Breaking News
  • देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड, न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस की बाइक रैली, सामाजिक संगठनों का भी प्रदर्शन
  • लड़कियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पुलिस में बढ़ेगी महिला कॉस्टेबल की संख्या, सीएम धामी ने दी मंजूरी
  • श्रीनगर में बीजेपी को बड़ा झटका, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, समर्थकों ने भी थामा दामन
  • बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नई पहल
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कुनबा बढ़ा रही कांग्रेस, आज राजनीतिक, सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोग कांग्रेस में हुए शामिल

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

देहरादून, न्यूज़ आई : अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आईएसबीटी से घंटाघर तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और घंटाघर चौक पर जाम लग गया। यातायात संभालने के लिए चौक पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। कांग्रेस की बाइक रैली में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ता शिमला बाईपास चौक से भी बाइक रैली निकालते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि 14 अक्टूबर को जब अंकिता के माता-पिता इंडिया गेट के पास धरने पर बैठे तो पता चला कि जिस कथित वीआईपी का नाम इस केस में सामने आया था, उसे राज्यपाल नियुक्त किया गया है. निर्मला बिष्ट ने बताया कि अंकिता भोगपुर एक रिसोर्ट में रिसेप्शनिस्ट काम करती थी, ये रिसोर्ट सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेता के बेटा का था. उस रिसोर्ट का मालिक एक वीआईपी को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अंकिता से गलत काम करना चाहता था, लेकिन अंकिता ने ऐसा करने से मना क दिया था, जिसके रिसोर्ट के मालिक ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर अंकिता की हत्या कर दी थी, लेकिन सरकार ने उस वीआईपी का नाम दबा दिया, जिसके लिए अंकिता की हत्या की गई और अब सरकार उस कथित वीआईपी को राज्यपाल बनाने जा रही है. ये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply