सीएम योगी की मां पंचतत्व में विलीन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि
देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके साथ ही वह पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनके छोटे बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित परिवार के सदस्य, कई नेता और साधु-संत मौजूद रहे। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे भाई ने मां को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरिद्वार चंडीघाट पहुंचकर सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी।
