सीएम धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को दिये नियुक्ति पत्र
देहरादून, न्यूज़ आई: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र दिए। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश की दूसरी बेटियों को भी सरकारी सेवाओं में आने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की अहम कड़ी हैं। उनके काम का सीधा संबंध आम लोगों की जमीन, आजीविका और अधिकारों से होता है। इसलिए नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन और राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का समय पर और सावधानी से निस्तारण किया जाना चाहिए।
