Breaking News
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी
  • बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
  • जूना अखाड़े के रमता पंचों की जमात जब हरिद्वार पहुंची तो संतों का हुआ भव्य स्वागत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का मां शारदा नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर विधिवत शुभारंभ किया
  • दिल्ली में सीएम धामी की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तराखंड से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय को चुनावी कार्यालय के रूप में नए कलेवर में किया जा रहा तैयार

देहरादून, न्यूज़ आई : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय को चुनावी कार्यालय के रूप में नए कलेवर में तैयार किया जा रहा है. कार्यालय में रंगाई-पुताई से लेकर पुराने पोस्टर-बैनर बदलने और चुनाव प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. 26 नवंबर को विधिवत पूजा-पाठ और अनुष्ठान के साथ इस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के बाद प्रदेश में भाजपा की चुनावी गतिविधियों का संचालन इसी कार्यालय से किया जाएगा. बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में इन दिनों चुनावी तैयारियों का असर साफ दिखाई देने लगा है. कार्यालय के बाहर से लेकर भीतर तक बदलाव का काम चल रहा है. परिसर में रंगाई-पुताई की जा रही है, वहीं दीवारों और बोर्डों पर लगे पुराने पोस्टर-बैनर हटाकर नए फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं. मुख्य द्वार के पास भी जरूरी सामग्री पहुंचाई जा रही है और कार्यालय को चुनावी जरूरतों के हिसाब से व्यवस्थित किया जा रहा है. देखने में यह मुख्यालय अब धीरे-धीरे चुनावी कार्यालय का रूप लेता नजर आ रहा है.

Leave a Reply