Breaking News
  • देवभूमि की अस्मिता, सुरक्षा और विकास से कोई समझौता नहीं- सीएम धामी
  • उत्तरायणी कौथिग बना ‘वोकल फॉर लोकल’ और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की सशक्त मिसाल- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम सिद्ध हो रहा
  • मुख्यमंत्री ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का मुख्यमंत्री ने किया विधिवत शुभारंभ

सीएम धामी ने ऋषिकेश में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

देहरादून, न्यूज़ आई : ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दून मेडिकल कॉलेज समेत अन्य अस्पतालों में मरीज का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते पिछले कुछ सालों से ऋषिकेश एम्स में एडवांस मेडिकल फैसिलिटी की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है. जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखा है. पत्र के जरिए सीएम ने उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में ‘मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग’ की स्थापना का अनुरोध किया है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पिछले कुछ सालों में एम्स ऋषिकेश में एडवांस चिकित्सा सेवाओं की मांग काफी अधिक बढ़ी हैं, खासकर अंगदान एवं मल्टी ऑर्गन प्रत्यारोपण सर्जरी के क्षेत्र में काफी जरूरत महसूस हो रही है. इसके कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों से आने वाले गंभीर मरीजों की संख्या में भी निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है. साइटिका की प्रदेश में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ने से संभावित अंगदाता मामलों में भी काफी अधिक वृद्धि हुई है.

बावजूद इसके किडनी, लिवर, पैंक्रियाज और हृदय प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले मरीजों को इलाज के लिए अक्सर बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है. जिससे न सिर्फ मरीजों के उपचार में देरी होती है बल्कि मरीजों को कई बार आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश में विशेषज्ञ डॉक्टर, आवश्यक बुनियादी ढांचा और तकनीकी क्षमता उपलब्ध है. ऐसे में मल्टी ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी विभाग की स्थापना से इस महत्वपूर्ण संस्थान की क्षमता और अधिक प्रभावी होगी.